Rafel Scam Politics पर कौन Pass कौन Fail
Rafel Scam Politics पर कौन Pass कौन Fail
कांग्रेस स्वामी श्री मान Rahul Gandhi राफेल को लेकर बीजेपी के सिरमौर प्रधानमंत्री मोदी जी पर निरंतर हमला कर रहे हैं। हमला इतना भीषण हो रहा है कि राहुल जी की रसना ही Rafel बन गयी है। Rahul के प्रत्येक शब्द बीजेपी की चुनावी जमीन पर विस्फोट करके दागदार बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। साथ ही सभी कांग्रेस कर्मचारी इन दागों को गहरा करने के लिए जुबान पर तारकोल, कोयला और काली स्याही लेकर अपनी -अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।
अब Congress कर्मचारी कहने से थोड़ी तकलीफ हो सकती है लेकिन यह भी सच है कि भले ही Rafel Deal में हेर-फेर हो सकती है। परन्तु Rahul की रसना से निकले शब्दों को कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता हिलाना तो दूर की बात आँख उठाके देख भी नहीं सकता। क्योंकि यह एक अपराध नहीं बल्कि घोर पाप होगा। ठीक वैसा ही जैसा राहुल जी Rafel Scam के रूप में जगजाहिर कर रहे हैं।
Rahul जी Rafel Deal की Detail की माँग कर रहे हैं और सरकार Rahul को माँग भरने जितना भी नहीं बता रही है। बल्कि राहुल जी कि यह माँग उनके लिए गहरी खाई बनती जा रही है। जिसमें डर यह है कि राहुल जी कहीं 2019 में पूरी Congress Party को ही ना ले डूबें।
वैसे कहा गया है कि डूबते को तिनके का सहारा काफी है। शायद राहुल जी राफेल को ही Congress Party की डूबती नैय्या के लिए वो तिनका समझ बैठें हैं। भूल गए हैं यह तिनका नहीं लड़ाकू विमान है। जो जवाबी हमला भी कर सकता है।
खैर राजनीति में क्या Rafel ? क्या Rafel Scam ? क्या Rafel की Detail ? भले ही देश की सुरक्षा हो जाये Fail; Politics Pass होनी चाहिए।

Comments
Post a Comment